Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीसी ने कतरास, सिंदरी, झरिया व भूली में पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Katras/Sindri :  धनबाद डीसी वरुण रंजन रविवार देर रात कतरास पहुंचे और रानी बाजार, रेलवे इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षणकिया. इस दौरान डीसी ने पूजा व मेला के लिए निमित्त कमेटी सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाने, वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था करने, मेले में फास्टेड के साथ स्वास्थ्य कैंप लगाने, अग्निशमन की व्यवस्था करने और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. ताकि पूजा पंडाल देखने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना उठाना पड़े. निरिक्षण के दौरान डीसी के साथ एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलकांत गुप्ता, एसडीएम उदय रजक, सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रतापन, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, भवन विभाग के एसडीओ रोनित मिश्रा, कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, ओएसडी शांतनु मुखर्जी, नगर निगम के नगर प्रशासक साबिर आलम,कतरास थानेदार रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dirty-water-flows-on-the-road-leading-to-durgabari-temple-devotees-are-facing-problems/">लातेहार

: दुर्गाबाड़ी मंदिर जाने वाली सड़क पर बहता है गंदा पानी, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी)

डीसी ने सिंदरी, झरिया व भूली में भी पूजा पंडाल का किया भ्रमण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/681fbc2d-45eb-4e3e-93d2-2b4d82ed525e.jpg"

alt="" width="981" height="390" /> धनबाद डीसी वरुण रंजन ने सिंदरी, झरिया व भूली में भी दुर्गोत्सव पूजा पंडाल का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने दुर्गापूजा पर विधि-व्यवस्था, सड़कों के हालात और बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने पर बल दिया. उन्होंने बताया कि यह दौरा पूजा पंडाल में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन की तैयारियों, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाओं को देखने के लिए किया जा रहा है.

बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द निकाला जायेगा टेंडर 

डीसी ने सिंदरी की सड़कों पर बने गढ्ढों को भरने और स्ट्रीट लाइट की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने की कोशिश की जायेगी. उन्होंने बदहाल मुख्य सड़क के बनने के लिए टेंडर प्रक्रिया की भी बात कही. वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने खुले तारों के नीचे गार्डवायर लगाने की सलाह विद्युतकर्मियों को दी. इस दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर कमलाकांत गुप्ता, एसडीएम धनबाद उदय रजक, सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह, गौशाला ओपी प्रभारी बिरेन्द्र कुमार, बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jharkhandi-cultural-program-and-meeting-will-be-organized-in-sirum-on-martyrdom-day/">चांडिल

: शहादत दिवस पर सिरुम में झारखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभा का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही