Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद डीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार को यहां सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड एवं नॉन आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी ली. इसके अलावे ऑक्सीजन मैनीफोल्ड, ऑक्सीजन प्लांट, ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, स्टाफ क्वार्टर सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही उपायुक्त ने अस्पताल में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मियों की जानकारी भी ली. इसे भी पढ़ें -दवाई">https://lagatar.in/government-should-withdraw-the-order-to-stop-medicine-friend-cpi-ml/123494/">दवाई

दोस्त बंद करने का आदेश वापस ले सरकार – भाकपा माले

प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में कई संरचनाएं बेकार पड़ी हुई है. ऐसी संरचनाएं इस्तेमाल के लायक भी प्रतीत नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सिविल सर्जन को भवन निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे परिसर में बेकार पड़ी संरचनाओं को हटाने के लिये प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें -सेवा">https://lagatar.in/order-to-break-seva-sadan-in-15-days-fine-of-5-lakh-25-thousand-also-order-of-municipal-commissioner-do-not-admit-new-patients/123523/">सेवा

सदन को 15 दिन में तोड़ने का आदेश, 5.25 लाख का जुर्माना भी, नगर आयुक्त का आदेश- नये मरीजों को भर्ती न करें

दो मरीज आईसीयू में

उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण के दौरान यह ज्ञात हुआ कि सदर अस्पताल में मात्र 2 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं तथा एक मरीज नॉन आईसीयू में भर्ती है. संक्रमित मरीजों के भर्ती होने के कारण उक्त अस्पताल में ओपीडी का संचालन नहीं किया जा रहा है. साथ ही अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में भी सिविल सर्जन को यह निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार संक्रमित मरीजों को नजदीक के किसी दूसरे कोविड अस्पताल में भर्ती कराना सुनिश्चित करें तथा सदर अस्पताल में नॉन कोविड मरीजों का उपचार प्रारंभ करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही