Search

 
 
 

धनबाद : स्वतंत्रता दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल का डीसी ने किया निरीक्षण

 
डीसी ने ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों को दिये ज़रूरी निर्देश
Dhanbad : स्वतंत्रता दिवस को लेकर रविवार 13 अगस्त को गोल्फ ग्राउंड में डीसी वरुण रंजन व एसएसपी संजीव कुमार ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया. इसके बाद डीसी ने झंडातोलन कर तिरंगे को सलामी दी. डीसी ने अंतिम चरण में चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. [caption id="attachment_729596" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/DC-SALAMI-272x204.jpg"

alt="" width="272" height="204" /> झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते डीसी व एसएसपी[/caption] बता दें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सुबह 9:05 बजे से शुरू होगा. समाहरणालय में 10:00 बजे, एसएसपी कार्यालय में 10:10 बजे, एसडीओ कार्यालय में 10:20 बजे, मिश्रित भवन में 10:30 बजे, गांधी सेवा सदन 10:45 बजे, रेड क्रॉस सोसाइटी में 11:00 बजे और पुलिस लाइन धनबाद में 11:10 बजे में झंडोत्तोलन किया जाएगा. शाम को 6:30 बजे से 8:30 बजे तक न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tiranga-yatra-came-out-with-pride-in-the-city-koyalanchal-echoed-with-the-praise-of-mother-india/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शहर में शान से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे से गूंज उठा कोयलांचल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही