Search

 
 
 

धनबाद : डीसी ने बरवाअड्डा में बन रहे नए समाहरणालय भवन का किया निरीक्षण

 
Dhanbad : डीसी संदीप सिंह ने धनबाद के बरवाअड्डा में हवाईपट्टी के सामने बन रहे नए समाहरणालय भवन का 3 जनवरी को निरीक्षण किया. इस दौरान निर्माण कार्य में कई गड़बड़ियां पकड़ीं. निर्माण कर रही एजेंसी के पदाधिकारियों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा कि नए समाहरणालय भवन आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने विभिन्न विभागों के लिए कमरों, सभाकक्ष, पार्किंग, निकास व प्रवेश मार्ग तथा एप्रोच रोड के निर्माण, फायर फाइटिंग सिस्टम सहित अन्य सिविल कार्य की प्रगति की समीक्षा की. इंजीनियरों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल कर तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने को कहा. मौके पर एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नंदकिशोर गुप्ता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल नागेन्द्र नाथ देव, कनीय अभियंता अजीत कुमार, आरएस अग्रवाल, एजेंसी इन्फ्राटेक के राहुल अग्रवाल, गोविंदपुर सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-durga-and-roma-of-balliapur-selected-in-jharkhands-senior-womens-odi-cricket-team/">धनबाद

: झारखंड की सीनियर वूमन वनडे क्रिकेट टीम में बलियापुर की दुर्गा व रोमा का चयन wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही