Search

 
 
 

धनबाद : डीसी ने भूली में दो बूथों की वोटर लिस्ट का किया निरीक्षण

 

घरों में जाकर लोगों से भी ली जानकारी

Bhuli : धनबाद के डीसी वरुण रंजन 14 अगस्त सोमवार को भूली के दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा सत्यापित वोटर लिस्ट का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ एसडीओ प्रेमकुमार तिवारी व सीईओ प्रशांत नायक भी थे. पूर्व पार्षद अशोक यादव ने अधिकारियों का स्वागत बुके देकर किया. डीसी व एसडीओ सबसे पहले भूली ए ब्लॉक स्थित बूथ नंबर 6 पर गए और बीएलओ रीना सिन्हा से वोटर लिस्ट सत्यापन की जानकारी ली. इस दौरान वे कुछ घरों में भी गए और लोगों से मिलकर वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण हुआ है या नहीं इसके बारे में पूछताछ की. उन्होंने बीएलओ से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने, नए वोटरों को जोड़ने आदि के बारे में दिशा-निर्देश दिया. इसके बाद वह भूली बी ब्लॉक स्थित बूथ नंबर एक के अंतर्गत आने वाले कुछ घरों में जाकर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली. मौके पर बीएलओ पुष्पा देवी, बूथ सुपरवाइजर अब्दुल गफार, थाना प्रभारी रोशन बाड़ा, पूर्व पार्षद अशोक यादव, संतोष सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-supremacy-battle-between-gangs-of-coal-thieves-in-jorapokhar/">धनबाद

: जोड़ापोखर में कोयला चोर गिरोहों में वर्चस्व की लड़ाई, गोली मारकर एक की हत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही