Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीसी ने राशि खर्च नहीं करने वाले मुखिया को शोकॉज करने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा में योजनाओं को शीघ्र धरातल पर लाने की हिदायत

Dhanbad: समाहरणालय में शनिवार 19 अगस्त को ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी वरुण रंजन ने की. डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो को एक सप्ताह के अंदर सौ प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृति जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी, स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय तक आने जाने के लिए एप्रोच रोड के निर्माण करने का भी निर्देश दिया.   शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही. उन्होंने सभी मुखिया को एक-एक आंगनबाड़ी के जीर्णोद्धार का दायित्व संभालने की बात कही. वैसे मुखिया जिन्होंने अभी तक एक भी राशि खर्च नहीं की है, उन्हें शोकॉज करने का निर्देश दिया. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा कार्य की निगरानी करने और योजनाएं धरातल पर उतारने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

 स्वीकृत योजनाओं का इस माह के अंत तक शुरू कराएं काम

डीसी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत सभी प्रखंड में निर्माण कार्य की समीक्षा की. संबंधित पदाधिकारियों से इस माह के अंत तक सभी स्वीकृत योजनाओं में निर्माण कार्य शुरू करने एवं बाकी बचे लाभुकों को जल्द से जल्द योजना का लाभ देने को निर्देश दिया. उन्होंने सभी पंचायत भवन में बिजली, पानी, इंटरनेट, शौचालय, जनरेटर आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. पंचायत भवनों में सीएचसी पोस्ट ऑफिस एवं बैंक की सुविधा आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

इन योजनाओं की हुई समीक्षा

मनरेगा, पीएम आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, दीदी बाड़ी योजना, वीर शहीद पोटो हो योजना, अमृत सरोवर योजना, बिरसा हरित ग्राम, बिरसा सिंचाई कुप, पुरानी योजनाएं, शॉकपिट, पशुधन शेड, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, एबीपीएस, पोषण वाटिका, पीएमएवाई-जी, 15वें वित्त सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही