Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद डीसी ने  11 जून से सभी प्रखंडों में मोबाइल वैन से वैक्सिनेशन शुरू करने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : जिला उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को  11 जून से सभी प्रंखड़ों में मोबाइल वैन से वैक्सिनेशन शुरू करने का निर्देश दिया है. डीसी ने कहा है कि सभी प्रखंडों में कम से कम एक मोबाइल वैन शुरू होना चाहिए. उमा शंकर सिंह ने सभी बीडीओ और एमओआइसी को मोबाइल वैन की तैयारी का जिम्मा दिया है. उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि 11 जून को दोपहर 12 बजे सभी प्रखंड एक साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वैन को हरी झंडी दिखायेंगे.

अर्ध शहरी क्षेत्रों और दूर के इलाकों में हो सकेगा वैक्सिनेशन

उपायुक्त ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल वैन का प्रयोग विशेषकर बाघमारा, चिरकुंडा, निरसा, गोविंदपुर किया जायेगा. इसके अलावा अर्ध शहरी क्षेत्रों, दूरस्थ पंचायतों, असहाय, वृद्धजन और दिव्यांगों के टीकाकरण के मोबाइल वैन का प्रयोग किया जायेगा. इसे भी पढ़े : प्रसिद्ध">https://lagatar.in/famous-film-director-buddhadev-dasgupta-is-no-more-wave-of-mourning-in-bengali-film-world-modi-mamta-mourn/86055/">प्रसिद्ध

फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता नहीं रहे, बांग्ला फिल्म जगत में शोक की लहर, मोदी, ममता ने शोक जताया

20-20 के समूहों में सभी मोहल्ला-टोला में होगा वैक्सीनेशन

डीसी ने बताया कि मोबाइल वैन का प्रयोग 20-20 के समूहों में होगा. धनबाद के मोहल्ला-टोला, अपार्टमेंट, सरकारी और निजी संस्थानों में टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन प्रयोग किया जा सकता है. इसे भी पढ़े :हाजीपुर">https://lagatar.in/hajipur-1-crore-looted-in-broad-daylight-in-hdfc-bank-criminals-held-customers-hostage/86027/">हाजीपुर

: HDFC बैंक में दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, अपराधियों ने ग्राहकों को बनाया बंधक

दशरथ चंद्र कंट्रोल रूम से मोबाइल वैन का करेंगे सुपरविजन

उमा शंकर सिंह ने कहा कि उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से मोबाइल वैन के प्रयोग का सुपरविजन करेंगे. बीडीओ और एमओआइसी वैन का प्रयोग के लिए हर दिन रूटिन चार्ट बनायेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही