Search

 
 
 

धनबाद:  नमामि गंगे योजना पर डीसी ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) समाहरणालय में गुरुवार को डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में नमामि गंगे योजना की बैठक हुई. डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारियों को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम निर्धारित करने, नमामि गंगे से संबंधित स्टेटस जानकारी उपलब्ध कराने व गंगा मित्र के तहत डाक्यूमेंट्स तैयार करने का निर्देश दिया. उप विकास आयुक्त ने दामोदर नदी के किनारे बसे गांवों में वृक्षारोपण कराने तथा डीवीसी के असिस्टेंट चीफ इंजीनियर को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने का सुझाव दिया.साथ ही संबंधित विभाग को इसकी तैयारी करने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी विमल लकड़ा, निदेशक एनईपी इंदु रानी, पीएचडी 1 एवं 2 के सहायक अभियंता, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर मासूम आलम तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही