Search

 
 
 

धनबाद : डीसी ने मतदाता जागरूकता वैन किया रवाना

 
Dhanbad : विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है. मतदाताओं को भी जागरूक किया जा रहा है. एलईडी वैन जिले सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगा. गांव, कस्बों, टोलों में जाकर वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा. मौके पर अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) पीयूष सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/nda-government-will-be-formed-in-jharkhand/">झारखंड

में बनेगी एनडीए की सरकार : अमर बाउरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही