Search

 
 
 

धनबाद : थाना प्रभारियों और परियोजना पदाधिकारियों को डीसी ने लगाई फटकार

 
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, सीओ को कोयला व बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने का सख्त निर्देश Dhanbad : शहर के न्यू टाउन हॉल में बुधवार 5 जुलाई को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने बीसीसीएल और इसीएल में अवैध उत्खनन और बालू घाटों से हो रहे अवैध उठाव को रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए और अवैध कारोबार से जुड़े कितने लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है, इसकी जानकारी संबंधित विभाग से ली. छापेमारी में जब्त अवैध कोयला और तस्करों पर मामला दर्ज करने/कराने में आनाकानी करने वाले थाना प्रभारियों एवं बीसीसीएल के परियोजना पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. सीओ को अवैध कोयला और बालू खनन/ट्रांसपोर्टिंग रोकने के लिए कड़ा निर्देश दिया गया. कहा गया कि एनजीटी के आदेश पर 10 जून से अक्टूबर तक घाटों से बालू का उठाव बंद है. ऐसे में अवैध खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग बालू की न हो, इस पर भी तमाम सीओ को निर्देश दिया गया. पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने बताया कि वैसे माइनिंग क्षेत्र, जहां पर आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा खनन एसओपी का उल्लंघन किया जा रहा है या फिर कोयला तस्करी में उनकी संलिप्तता सामने आ रही है, तो बीसीसीएल आउटसोर्सिंग कंपनियों पर कार्रवाई करे. बीसीसीएल ने तीन ड्रोन कैमरे खरीदे हैं, लेकिन सुरक्षा के हिसाब से ये काफी नहीं है. माइनिंग एरिया की जिम्मेवारी बीसीसीएल की एजेंसियों की है. माइनिंग एरिया में हाई डिफिसियनसी के कैमरों का इस्तेमाल करने, पर्याप्त सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई है. जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश बीसीसीएल और इसीएल दोनों को दिया गया है. एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले थानेदारों के खिलाफ भी करवाई करने की बात कही गई है. बैठक में एसपी रिश्मा रमेशन, डीएमओ मिहिर सालकर, बीसीसीएल के डीटी, सीआईएसएफ से जुड़े अधिकारी, सभी अंचल के सीओ और डीएसपी के अलावा तमाम थाना प्रभारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-chief-minister-inaugurates-online-blood-storage-unit-at-sadar-hospital/">धनबाद:

 सदर अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट का  मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही