धनबाद: बीसीसीएल व ईसीएल की लीज बंदोबस्ती की डीसी ने की समीक्षा
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) लीज बंदोबस्ती को लेकर समाहरणालय में गुरुवार को डीसी संदीप सिंह ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) तथा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. डीसी ने कहा कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर अपर समाहर्ता से संपर्क करे. साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भूमि सुधार उप समाहर्ता के माध्यम से मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया. बैठक में बाघमारा, झरिया, कलियासोल, बलियापुर, निरसा एवं एगारकुंड प्रखंड में लीज बंदोबस्ती की समीक्षा की गई. बैठक में बाघमारा, झरिया, कलियासोल, बलियापुर, निरसा एवं एगारकुंड के अंचल अधिकारी, बीसीसीएल एवं ईसीएल के पदाधिकारी, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल, सोहराब मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment