Search

 
 
 

धनबादः डीसी ने की न्यायालयीन वादों की समीक्षा

डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि समुचित तथ्यों और प्रभावी प्रतिवेदन के साथ समय पर न्यायालय में जवाब दाखिल करना सुनिश्चित करें. कहा कि हर वाद की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकता पड़ने पर विधिक परामर्श लेकर कार्रवाई की जाए.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय में न्यायालयों में लंबित वादों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. डीसी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि समुचित तथ्यों और प्रभावी प्रतिवेदन के साथ समय पर न्यायालय में जवाब दाखिल करना सुनिश्चित करें.


उन्होंने यह भी कहा कि हर वाद की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकता पड़ने पर विधिक परामर्श लेकर कार्रवाई की जाए.उन्होंने चेतावनी दी कि विधिक प्रक्रियाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन गंभीरता से करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही