Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः डीसी ने की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की. बैठक में योजना के क्रियान्वयन, आवेदनों की स्वीकृति व विद्यालयवार प्रदर्शन का आकलन किया गया.


जिला कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अब तक 90,253 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को स्वीकृति के लिए अनुमोदित किया जा चुका है. इस पर डीसी ने प्रत्येक विद्यालय का आवेदन प्रतिशत निकालने का निर्देश दिया. साथ ही कम प्रतिशत वाले विद्यालयों से जवाब-तलब करने को कहा.


डीसी ने जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया कि खराब प्रदर्शन करने वाले 20-20 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कम प्रदर्शन के कारणों की जानकारी लें और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रेजरी ऑफिसर पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही