Search

 
 
 

धनबाद: डीसी साहब ! दस माह से बैंक मैनेजर कर रहा है परेशान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) समाहरणालय में मंगलवार 3 जनवरी को डीसी संदीप सिंह के जनता दरबार में बैंक ऑफ इंडिया करकेन्द शाखा का मामला पहुंचा. चाईबासा से आई भुक्तभोगी महिला ने बैंक मैनेजर पर पिछले माह से परेशान करने का आरोप लगाया. महिला ने बताया कि वह कुसुंडा की रहनेवाली है. उनके पति बीसीसीएल के कच्छी बलिहारी कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे. उन्होंने 15 जुलाई 2014 को बैंक ऑफ इंडिया की करकेन्द शाखा में पांच लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट की थी, जो 15 अप्रैल 2022 को ही मैच्योर हो गई है. बावजूद बैंक से मैच्योरिटी रकम का भुगतान नहीं किया जा रहा है. बैंक को सारे कागजात सुपुर्द करने के बाद भी प्रबंधक उन्हें परेशान कर रहा है. डीसी ने जिला अग्रणी प्रबंधक को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है. गोविंदपुर प्रखंड से आए एक व्यक्ति ने जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर डीसी से शिकायत की. उसने बताया कि उसकी जमीन पर कुछ बिचौलिए जबरन कब्जा पर सड़क बना रहे हैं. कृषि लोन माफी को लेकर भी एक व्यक्ति ने बैंक की शिकायत डीसी से की. किसान ने बताया कि सरकार की कृषि लोन माफी योजना के तहत कई बार बैंक गए, लेकिन बैंककर्मी महीनों से उन्हें दौड़ा रहे हैं और काम नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा डीसी ने कई अन्य लोगों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही