Search

 
 
 

धनबाद: डीसी साहब! पति 24 अगस्त से ही गायब है, खोज निकालिए

 

जनता दरबार में समस्याओं के निदान के लिए फरियादियों ने लगाई गुहार

Dhanbad: साहब मेरे पति 24 अगस्त से लापता हैं, थाना, पुलिस कोई कुछ नहीं कर रहा है. व सुबह छह बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, जहां से भूली भुइंया पट्टी सेक्टर 2 में रहने वाले तीन व्यक्ति मेरे पति को जबरन उठाकर ले गए. आज तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है. भूली ई ब्लॉक से डीसी के जनता दरबार में शुक्रवार को एक महिला ने अपनी व्यथा सुनाई. महिला ने कहा कि जो लोग उसके पति को ले गए थे, वे अपने घर पर हैं. पूछने पर मेरे साथ गाली गलौज करते हैं व जान से मारने की धमकी देते हैं. महिला ने उपायुक्त से पति को खोज निकालने की गुहार लगाई है. उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी (1) अमर कुमार पांडेय को फोन पर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया. राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर से आए व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2016 में एनएच-2 के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था. लेकिन जिले का भू अर्जन विभाग टुकड़े में भुगतान कर रहा है. अभी 58,000 रुपये की मुआवजा राशि बाकी है. विभागीय अधिकारी परेशान कर रहे हैं. उपायुक्त ने भू-अर्जन कार्यालय के कर्मी को बुलाकर एक सप्ताह के अंदर मुआवजा की राशि देने का निर्देश दिया. इसके अलावा अजंता पाड़ा हीरापुर में नाले का जीर्णोद्धार करने, बलियापुर के सुरंगा में रैयतों की जमीन पर बीसीसीएल द्वारा जबरन ओवर बर्डन गिरने, राशन दुकानदार को 2 महीने से खाद्यान्न का आवंटन नहीं मिलने, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिलने, गोंदुडीह श्मशान घाट तक एप्रोच रोड बनाने, बेटा-बहू द्वारा भोजन पानी नहीं देने के आवेदन भी आए. उपायुक्त ने सभी समस्याओं के समाधान भरोसा दिलाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही