Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीसी-एसएसपी ने की रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  रामनवमी के जुलूस में डीजे पर रोक नहीं रहेगी. लेकिन धीमी आवाज में बजाना होगा. तेज ध्वनि और अश्लील गाने बजाने वालों पर कार्रवाई होगी. जुलूस में माहौल खराब करने वालों पर कड़ी निगरानी रहेगी, उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा. जुलूस के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद रहेगी. उक्त बातें गुरुवार 23 मार्च को न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीसी संदीप सिंह ने कही. डीसी ने  कहा कि सभी अखाड़ा दल रामनवमी की गरिमा को बरकरार रख हर्षोल्लास से त्योहार मनाएं. सभी अखाड़ा दल से खतरनाक खेल से परहेज करने की अपील की. पुलिस प्रशासन को अखाड़ा स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. अखाड़ा दल को तय रूट से ही   स्थल पर जाने की छूट मिलेगी. नए रूट पर चलने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी. जिला प्रशासन शांति समिति के सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करे. शांति समिति के स्वयंसेवकों को सभी आवश्यक कांटेक्ट नंबर और पहचान पत्र भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा.

  शांति समिति के सदस्यों ने की मांग

शांति समिति के सदस्यों ने अखाड़ा में आने वाली बाधाओं को दूर करने की मांग की. खतरनाक खेल का प्रदर्शन नहीं करने, ओवर स्पीड बाइक चालकों पर प्रतिबंध लगाने, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पीएचसी एवं सीएचसी में चिकित्सक की तैनाती, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के क्षेत्र में भ्रमण,   डीजे संचालकों पर कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर लगाम, स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त करने, स्लॉटर हाउस पर नियम लागू कराने, नाबालिग और गैर लाइसेंस धारी चालकों को हाइवा चलाने से रोकने, अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने, रामनवमी के दिन करकेंद से पुराना थाना तक हाइवा का परिचालन बंद रखने की मांग भी की.

 ड्रोन एवं सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी

एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि वैमनस्य का माहौल उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हर जुलूस में पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. एक वीडियोग्राफर भी रहेगा. कुछ क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से पुलिस अपराधियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई कर रही है और यह आगे भी जारी रहेगी. एसएसपी ने जुलूस के मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, संवेदनशील स्थल व जहां अखाड़ा दल इकट्ठा होते हैं वहां बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से निरंतर थाना के संपर्क में रहने तथा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली झूठी खबरों की सूचना तुरंत थाना को देने का भी निर्देश दिया. शांति समिति के सुझाव को अमल में लाने की बात कही.

 बैठक में ये थे शामिल

बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमला कांत गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी  विकास पालिवाल, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, चिरकुंडा नगर पर्षद अध्यक्ष डबलु बाउरी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविन्द कुमार बिन्हा, डीएसपी मुख्यालय ( एक) अमर कुमार पांडेय, सभी थाना प्रभारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बीडीओ के अलावा शांति समिति के राणा चट्टराज, भोला राम, मोहम्मद कयूम खान, रामगोपाल भुवानिया, पिंटू कुमार तुरी, महादेव हांसदा, राजेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद अफजल खान, मिराज खान, अक्षय वर प्रसाद, संतोष कुशवाहा, परेश चंद्र दास, गौतम बनर्जी, भगत सिंह, लक्ष्मण तिवारी आदि सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही