Search

 
 
 

धनबाद : डीसी, एसएसपी ने झारखंड-बंगाल सीमा पर चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

 
Maithon : विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है. डीसी माधवी मिश्रा व एसएसपी एचपी जनार्दनन शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक मैथन पहुंचे और पश्चिम बंगाल सीमा पर मैथन में बने इंटर स्टेट चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. दोनों पदाधिकारियों ने चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच प्रक्रिया को देखा और रजिस्टर की जांच की. वहां तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारियों से बात की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए. पूरी मुस्तैदी से दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों की जांच करने को कहा. मौके पर मौजूद एग्यारकुंड की बीडीओ मधु कुमारी को डीसी ने किसी बात पर कड़ी फटकार लगाई. उन्हें चेकपोस्ट पर जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. डीसी व एसएसपी ने कहा कि यह चेकपोस्ट विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अति संवेदनशील है. मजिस्ट्रेट व पुलिस के जवानों को वाहनों की जांच में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी. ज्ञात हो कि झारखंड पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे धनबाद जिले के मैथन, चिरकुंडा व पंचेत में इंटरस्टेट चेकप्वाइंट बनाया है, जहां झारखंड में प्रवेश करने और इधर से जाने वाले वाहनों की 24 घंटे गहन जांच-पड़ताल की जा रही है. डीसी ने पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सीमा पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. अवैध मादक पदार्थ, हथियार या 50 हजार से अधिक नकदी ले जाने पर पाबंदी है. वाहनों को रोककर ऐसे समान की जांच की जा रही है. निरीक्षण के दौरान एग्यारकुंड बीडीओ मधु कुमारी, निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : कटिहार:">https://lagatar.in/58-kg-ganja-recovered-from-two-cars/">कटिहार:

दो कार से 58 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही