Maithan (Dhanbad) : धनबाद डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी हृदीप पी जनार्दन ने मंगलवार देर रात झारखंड-बंगाल सीमा पर बने मैथन इंटरस्टेट चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी और एसएसपी ने वाहनों की जांच प्रक्रिया को देखा और रजिस्टर की जांच की. दोनों अधिकारियों ने चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से बात की. डीसी और एसएसपी ने चेकपोस्ट पर मुस्तैद सभी पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों को सीमा से आने और जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर, ऑनर का नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने को कहा है. बता दें कि मैथन इंटरस्टेट चेकपोस्ट पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित है और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अति संवेदनशील है.
धनबाद : DC-SSP ने झारखंड-बंगाल सीमा पर बने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
Last Updated: Nov 06, 2024 12:00 AM (IST)