Search

 
 
 

धनबाद : डीसी-एसएसपी ने चिरकुंडा, मैथन क्षेत्र में विधि व्यवस्था का लिया जायजा

 
Maithobn : धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन व एसएसवी एचपी जनार्दन ने सोमवार की दोपहर चिरकुंडा व मैथन क्षेत्र का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने चिरकुंडा के जेकेआरआर प्लस टू स्कूल में मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया. इसके बाद दोनों अधिकारी चिरकुंडा थाना पहुंचे और विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये. दौरे के क्रम में उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मैथन व चिरकुंडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों का जायजा लिया. डीसी और एसएसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी तरह की गड़बड़ी होने पर इसकी तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की. कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है. पूरे देश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा है. इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी अमर पांडे, एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, बीएलओ सुपरवाइजर योगेश दत्ता और निरसा व चिरकुंडा के थानेदार और इंस्पेक्टर मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-publication-of-voter-list-for-lok-sabha-elections/">धनबाद

: लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही