Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर डीसी सख्त, सदर अस्पताल में टेस्ट बढ़ाने का निर्देश

बैठक में सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों, सदर अस्पताल, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन व डीडीसी सन्नी राज ने शुक्रवार को पीएम-एबीएचआईएम के तहत जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. बैठक में सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों, सदर अस्पताल, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.


समीक्षा बैठक में सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करने व स्वास्थ्य केंद्रों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया. डीसी ने स्पष्ट कहा कि अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को एसडीओ कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर में नियमित रूप से आगमन व प्रस्थान का समय दर्ज करने का निर्देश दिया.


बैठक में PHC व CHC की स्थिति की भी समीक्षा की गई. यूएएएम की प्रगति, आयुष्मान कार्ड में नाम त्रुटि व सुधार से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया. डीसी ने सदर अस्पताल में टेस्ट की संख्या 100 से अधिक करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को अधिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें और उन्हें बाहर न जाना पड़े. वहीं सहिया के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पिछले छह माह की कार्य-प्रदर्शन रिपोर्ट तैयार करने को कहा. कमजोर प्रदर्शन करने वाली सहियाओं की सूची तैयार कर पुनः समीक्षा करने तथा बेहतर कार्य करने वाली सहियाओं को चिह्नित कर आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही