Search

 
 
 

धनबाद : पीएम के कार्यक्रम को लेकर डीसी ने किया हर्ल सिंदरी का दौरा

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मार्च को धनबाद दौरा प्रस्तावित है. वह सिंदरी स्थित हल उर्वरक कारखाने का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. पीम के दौरे की तैयारी जोरों पर चल रही है. धनबाद के डीसी वरुण रंजन ने रविवार को अधिकारियों के साथ हर्ल कारखाने का दौरा किया और वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी. हर्ल के चैयरमैन देवाशिखा नंदा ने डीसी प्रबंधन की ओर से की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया. डीसी ने प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड निर्माण, स्वागत, सभा स्थल, अतिथियों की सूची आदि के बारे में चर्चा की. साथ ही सभी स्थलों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मौके पर हल के महाप्रबंधक सुरेश प्रमाणिक, डीडीसी सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी सुशांत मुखर्जी, रविन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो, हर्ल के डीजीएम एचआर सुबोध दीक्षित, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-firs-registered-in-bomb-firing-case-in-gopalichak-putki/">धनबाद

: पुटकी के गोपालीचक में बम-गोलीबारी मामले में तीन एफआईआर दर्ज 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही