Search

 
 
 

धनबाद: डीसीए ने एक ही दिन पांच मैदानों पर मैच करा कर रचा इतिहास

 
Dhanbad: क्रिकेट संघ ने मंगलवार 9  मई को इतिहास रच दिया. पहली बार एक ही दिन में पांच मैदानों पर डीसीए के मैच हुए. सभी सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले गए. झारखंड में धनबाद ही ऐसा जिला है, जहां छह-छह मैदानों पर टर्फ विकेट है. मंगलवार को सीसीडब्ल्यूओ मैदान में अंतर स्कूल अंडर-19 महिला क्रिकेट का मैच खेला गया, जहां डीएवी कोयलानगर ने देव पब्लिक स्कूल को तीन विकेट से हराया. वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट में प्रभात स्टेडियम मुगमा में स्वामी विवेकानंद स्कूल ने अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर को आठ विकेट से और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने डीएवी कुसुंडा को 210 रनों से हराया. टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में वीणा मेमोरियल अंडर-18 क्रिकेट में बड्स गार्डन ने डीएवी बनियाहीर को 106 रनों से पराजित किया. ईस्ट कुमारधुबी मैदान के टर्फ विकेट पर ए डिवीजन लीग में आइसीसीसी बी ने धनबाद क्रिकेट कोचिंग कैंप को दस विकेट से शिकस्त दी.. धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार व महासचिव उत्तम विश्वास ने सभी स्टेडियम व मैदान के ग्राउंड स्टाफ, अंपायरों व स्कोररों समेत आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है. वजेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्य बिनय कुमार सिंह ने कहा कि जेएससीए के सहयोग से अन्य कई मैदानों के विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है. कतरास क्षेत्र में भी टर्फ विकेट वाले मैदान तैयार करने की योजना है. इससे जिले के सभी क्षेत्र में क्रिकेट का विस्तार होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही