Search

 
 
 

धनबाद:  डीसीए 46 बच्चों को निःशुल्क कराएगा जेईई और मेडिकल की तैयारी

 
Dhanbad : धनबाद कोचिंग एसोसिएशन (डीसीए) द्वारा सराइढेला स्थित एरेना एनिमेशन में बाबा साहब का 132वां जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर धनबाद के विभिन्न विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थान के बच्चों के बीच ऑनलाइन तथा ऑफ़लाइन वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. केशव द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव ने दशकों के मन मोह लिया. इस अवसर पर डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने गोविन्दपुर क्षेत्र में पिछड़े तबके के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने वाले स्थानीय शिक्षक अशोक कुमार रजक को सम्मानित किया. उन्होंने घोषणा की कि डीसीए के शिक्षक 2023 मे 23-23 बच्चों को जेईई तथा नीट की नि:शुल्क तैयारी कराएंगे. विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगिता के माध्यम से होगा. इसके लिए जल्द टेस्ट की घोषणा की जाएगी. कार्यक्रम की सफलता में एरेना एनिमेशन और प्रशांत कुमार, विकास तिवारी, केआरजे कुंदन, रुपेश मंडल, जय रवानी, मो. अजमेर, सविनय कुमार, रंजीत कुमार, कृष्णा बहादुर, अभिषेक सिंह आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही