Search

 
 
 

धनबाद : डीडीसी व अन्य पदाधिकारियों ने गोल्फ ग्राउंड में किया योगाभ्यास

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोल्फ ग्राउंड में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, अपर समाहर्ता  नंदकिशोर गुप्ता, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने योग के विभिन्न आसन किए. पदाधिकारियों ने कटि चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, वृक्षासन, घुटना संचालन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, मरीच्यासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शवासन, भ्रामणी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम सहित अन्य आसनों के साथ योगाभ्यास किया.

   सामंजस्य एवं शांति के लिए योग उपयोगी :डीडीसी

कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि सामंजस्य एवं शांति के लिए योग बहुत उपयोगी है. स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करना जरूरी होता है. यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है. उन्होंने कहा कोरोना काल में लोगों ने योग के महत्व को अच्छी तरह समझा है. अब लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और तनावमुक्त रहने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं. अगर नियमित रूप से योग किया जाए, तो व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से हमेशा स्वस्थ रह सकता है. नियमित योगा मन और दिमाग को शांत रखता है, बीमारियों से बचाव करता है, ऊर्जावान और तरोताजा रखने में सहायक होता है तथा  फिट रहने में मददगार और तनाव कम करने में सहायक सिद्ध होता है.

  समापन पर शांति पाठ,प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

[caption id="attachment_337302" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/yog-girl-1-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> योगाभ्यास करतीं छात्राएं[/caption]   कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योग समिति के मुख्य प्रशिक्षक मनोज सिंह, प्रभाकर कुमार एवं जया कुमारी ने लोगों को विभिन्न आसन कराए. समारोह का समापन शांति पाठ से किया गया. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रशिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, अपर समाहर्ता  नंदकिशोर गुप्ता एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक श्री समीर कुमार चट्टोपाध्याय, डीपीओ महेश भगत, सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, एलडीएम राजेश कुमार सिन्हा, डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-do-yoga-and-stay-healthy-and-happy-principal-district-sessions-judge/">धनबाद

: योग करें और रहें स्वस्थ व खुशहाल : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही