Search

 
 
 

धनबाद : मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को लेकर डीडीसी ने संबंधित कर्मियों को दिए दिशा निर्देश

 
न्यू टाउन हॉल में सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर और एचडीएम के साथ की बैठक
Dhanbad : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर शुक्रवार 28 जुलाई को न्यू टाउन हाल में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर और एचडीएम की बैठक हुई. बैठक में बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन के कार्य मे तेजी लाने, ब्लैक एंड वाइट और खराब क्वालिटी के फोटो के कार्य मे प्रगति लाने, एएमएफ कार्य को पूर्ण करने, बूथ रेशनलाइजेशन, 80+ आयु वर्ग के मतदाता का सत्यापन, ईएलसी, चुनाव पाठशाला, मतदाता जागरूकता मंच, न्यूनतम फॉर्म संग्रह बूथ, पुनरीक्षण 2023, एसएसआर 2023 में सबसे कम फॉर्म संग्रह, लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2019 में जिन बूथों में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा वैसे बूथों पर चर्चा की गई. डीडीसी ने इन सभी मुद्दों पर ज़रूरी दिशा निर्देश दिए. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bag-less-day-celebrated-in-delhi-public-school/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया बैग लेस डे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही