Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:डीडीसी ने ग्रामीण विकास की योजनाओ में तेजी लाने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement

बैठक में आंगनबाड़ी में जरूरत के अनुसार छोटे मरम्मत कार्य को पूरा करने पर जोर

Dhanbad: ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं को लेकर डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार 23 सितंबर को डीआरडीए सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शेड निर्माण करने वाले लाभुकों को पशुधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सभी प्रखंडों में शत प्रतिशत टिंबर प्लांटेशन करने तथा आंगनबाड़ी में जरूरत के अनुसार छोटे मरम्मत कार्य को 15वें वित्त से पूरा करने को कहा. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में एग्यारकुंड, पूर्वी टुंडी, टुंडी, बलियापुर, तोपचांची, कलियासोल, बिरसा कूप सिंचाई योजना में टुंडी, तोपचांची एवं कालियासोल, मानव दिवस सृजन में टुंडी, गोविंदपुर, एग्यारकुंड, कलियासोल तथा बाघमारा, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत फलदार वृक्षारोपण में कलियासोल, पूर्वी टुंडी तथा बाघमारा प्रखंड की असंतोषजनक प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए उप विकास आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की योजना के लिए शीघ्र ग्राम सभा करने का भी निर्देश दिया. बैठक में डीआरडीए निदेशक  मुमताज अली अहमद, प्रोजेक्ट ऑफिसर मनीष कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही