Search

 
 
 

Dhanbad News: डीडीसी ने किया धनबाद अंचल कार्यालय का निरीक्षण

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को धनबाद अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर परिसर की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और समुचित विकास का जायजा लिया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को धनबाद अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर परिसर की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और समुचित विकास का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की चहारदीवारी की मरम्मत कराने तथा परिसर के बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Uploaded Image

धनबाद अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते डीडीसी

डीडीसी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चहारदीवारी का मरम्मतिकरण कराने का निर्देश दिया. साथ ही परिसर में उपलब्ध खाली भूमि का उपयोग कर रोजगार सृजन की दिशा में दुकानें विकसित करने की पहल करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अंचल कार्यालय परिसर को सुरक्षित, व्यवस्थित और जनोपयोगी बनाया जाए ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

 

निरीक्षण के दौरान परिसर में मौजूद जर्जर भवनों का भी अवलोकन किया गया. उनकी स्थिति को देखते हुए डीडीसी ने नई योजनाओं के तहत भवनों के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही