Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीडीसी ने पंचायत चुनाव की तैयारी करने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : जिले में पंचायत चुनाव को लेकर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) स्थित कार्यालय में विभिन्न कोषांग के कार्यभार एवं दायित्व की समीक्षा की. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया. कहा कि चुनाव कार्य के लिए योग्य कर्मियों का चयन कर सूची तैयार करें. मतदान के लिए लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाएं. तैयारी पूरी कर चुनाव की जमीनी हकीकत से परिपक्व हो जाएं. जब आवश्यकता हो वरीय पदाधिकारी से मार्गदर्शन लें. रूट चार्ट बनाने के लिए बीडीओ एवं सीओ से समन्वय स्थापित करें. उन्होंने कार्मिक, पंचायत निर्वाचन, परिवहन, प्रशिक्षण, सामग्री, विधि व्यवस्था सह आचार संहिता, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, प्रेक्षक, नियंत्रण कक्ष, मतपत्र, मीडिया सहित अन्य कोषांग के कार्यभार एवं दायित्व की समीक्षा की. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री अजीत सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, डीटीओ  ओम प्रकाश यादव, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, बंधु कच्छप, उपायुक्त वाणिज्य कर व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/deadly-attack-on-a-contractor-resident-of-sindris-kandra/">सिंदरी

के कांड्रा निवासी ठेकेदार पर जानलेवा हमला [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/deadly-attack-on-a-contractor-resident-of-sindris-kandra/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही