Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीडीसी ने नेरो पंचायत में सरकारी योजनाओं का लिया जायजा

Topchachi : तोपचांची (Topchachi ) धनबाद के डीडीसी शशिप्रकाश सिंह ने गुरुवार 16 मार्च को तोपचांची प्रखंड के नेरो पंचायत में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. जल छाजन मिशन के तहत अमृत सरोवर व मनरेगा के कार्यों का जायजा लेते हुए डीडीसी ने सरोवर के मेड़ पर पेड़ पौधे लगाने का निर्देश दिया, ताकि जल स्तर बना रहे. उन्होंने नेरो पंचायत स्थित आंगनबाड़ी तथा स्कूल में कई समस्याओं पर गौर किया व उनके समाधान ढूंढ़ने को कहा. डीडीसी ने कहा कि ग्रामीणों की सिंचाई की समस्या कुछ दिनों में दूर करने का प्रयास करेंगे. कहा कि सरोवर का निर्माण लगभग हो गया है. कुछ बेसिक चीजों की कमी दिखी है, जिसे दूर करने का निर्देश तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दिया गया है. मौके पर तोपचांची बीडीओ के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही