Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर के कुएं में मिले मां और 6 माह की बेटी के शव

 
Sindri : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के सरियाभीटा गांव में एक कुएं से पुलिस ने 14 अक्टूबर को मंगला देवी (27 वर्ष) और उसकी 6 माह की दूधमुंही बेटी रीता कुमारी का शव बरामद किया है. दोनों एक हफ्ते से लापता थीं. शव सड़ी-गली अवस्था में मिले हैं. मंगला देवी सरियाभिटा निवासी पन्नालाल महतो की दूसरी पत्नी थी. उसका मायका पश्चिम बंगाल के गुरुडीह गांव में है. पड़ोंसियों के अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होते रहता था. मां-बेटी एक सप्ताह से लापता थीं, लेकिन पन्नालाल महतो ने इसकी सूचना बलियापुर थाने में नहीं दी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पन्नालाल महतो को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. पंचायत की मुखिया के पति संजीत गोराई को गुरुवार की देर रात घटना की जानकारी मिली. रात अधिक होने के कारण उन्होंने इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह बलियापुर थाना को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को कुएं से निकाला और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएस, धनबाद भेज दिया. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-make-the-public-aware-of-the-growing-hatred-in-the-country-youth-sharma/">धनबाद

: देश मे बढ़ती नफरत से आमजन काे अवगत कराएं युवा- शर्मा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही