Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीओ की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव, बाघमारा के महेश महतो के रूप में पहचान

निरसा के भलजोरिया श्मशान घाट पर दो दिन पहले दफनाया गया था शव

Nirsa : निरसा (Nirsa) के भलजोरिया स्थित श्मशान घाट पर 2 दिन पहले दफनाए गए शव को रविवार 18 जून की सुबह निरसा सीओ नितिन शिवम गुप्ता व इंसपेक्टर दिलीप यादव की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया. परिजनों ने शव की पहचान बाघमारा निवासी महेश महतो के रूप में की. परिजनेां ने हत्या की आशंका जतायी है. महेश महतो गोविंदपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था. वह शव मिलने के 2 दिन पहले से लापता था. बताते चलें कि निरसा थाना क्षेत्र के तेतुलिया में एनएच-2 स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास जंगल में दो दिन पहले एक शव मिला था. पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी थी. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अज्ञात घोषित कर भलजोड़िया श्मशान घाट में दफना दिया था. इसी बीच बाघमारा निवासी परिजनों ने महेश महतो के लापता होने की बात पुलिस को बताई. इसके बाद शव को कब्र से बाहर निकालने का निर्णय लिया गया. रविवार की सुबह शव को कब्र से निकालते समय पुलिस ने बाघमारा से परिजनों को भी बुला लिया था. शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-power-crisis-is-increasing-overloading-reached-in-danger-zone/">धनबाद:

बढ़ता ही जा रहा है बिजली संकट, डेंजर जोन में पहुंची ओवरलोडिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही