Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में 6 माह के दुधमुंहे बच्चे का शव कुएं से बरामद, हत्या का मामला दर्ज

 
Maithon : कुमारधुबी के बरडंगाल में शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक कुएं में छह माह के दुधमुंहे बच्चे का शव तैरता मिला. बच्चे की पहचान गांव के रौशन सिन्हा के इकलौते पुत्र के रूप में की गई. रौशन सिन्हा गुजरात में नौकरी करते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, अपनी दादी के साथ सो रहा बच्चा दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक गायब हो गया था. मां की लिखित शिकायत पर कुमारधुबी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने मामले का जल्द उद्भेदन करने का दावा किया है. बताया गया कि रौशन की मां शारदा सिन्हा बच्चे को लेकर जमीन पर सोई हुई थी. शारदा सिन्हा ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बच्चे (पोता) को तेल मालिश करने के लिये वह उठी, तो बच्चा गायब था. इसके बाद पास ही चौकी पर सोई अपनी बहू को उन्होंने उठाया. दोनों बच्चे की खोजबीन में जुट गईं, लेकिन कुछ पता नहीं चला. एक घंटे बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचीं और घटना की जानकारी दीं. ओपी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास खोजबीन की, तो घर से करीब 100 मीटर दूरी पर कुएं में बच्चे का शव तैरता दिखा. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया. उसकी मौत हो चुकी थी. बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही