Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  चिरकुंडा में निर्माणाधीन कुएं से पांच वर्षीय बच्ची का शव बरामद

Maithan : मैथन (Maithan) चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरकुंडा में 30 जनवरी सोमवार की सुबह पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव की पहचान पड़ोस के ही सुबोध बाउरी की पुत्री नूरी के रूप में हुई है. परिजन शव को कुएं के पास ही रखकर कुआं मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं. हालांकि चिरकुंडा पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों को समझाने-बुझाने में लगी हुई है. जानकारी के अनुसार बाबूडंगाल निवासी कांता साव डुमरकुंडा में अपने नये मकान का निर्माण करा रहे हैं. मकान की चहारदीवारी के बाहर खुले स्थान पर कुआं का भी निर्माण कराया जा रहा है.  मृतका के पिता सुबोध बाउरी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे नूरी खेलने के लिए घर से निकली थी. उसके बाद घर वापस नहीं आई तो काफी खोजबीन की.  लेकिन कहीं पता नहीं चला. रविवार को चिरकुंडा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने श्री साव के निर्माणाधीन कुआं में बच्ची का शव देखा. सूचना चिरकुंडा पुलिस को दी गई. मृतका की मां का कहना है कि बिना घेराबंदी किये खुले में कुआं खोदने की लापरवाही के कारण मेरी बच्ची की मौत हुई है. इसके लिए कुआं के मालिक पूरी तरह से जिम्मेदार हैं. इसलिए उसके खिलाफ कारवाई होनी ही चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही