Search

 
 
 

धनबाद : मनईटांड़ धोबिया तालाब में तैरता मिला अधेड़ का शव, पहचान नहीं

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के धनसार थाना क्षेत्र स्थित मनईटांड़ धोबिया तालाब में 5 मई को अज्ञात व्यक्ति (40 वर्ष) का शव तैरता मिला. सूचना पाकर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है. थानाप्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को तीन दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि उसकी पहचान हो सके. बताया गया कि तालाब की ओर से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर तालाब में तैरते शव पर पड़ी. सूचना फैलते ही वहां भीड़ जुट गई. कुछ लोगों ने इसकी सूचना फोन से पुलिस को दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-election-of-childrens-parliament-in-saviman-sindri-on-may-6/">धनबाद

: सविमं सिंदरी में बाल संसद का चुनाव 6 मई को  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही