Search

 
 
 

धनबाद : बरोरा में बंद खदान के पानी में तैरता मिला युवक का शव

 
Baghmara : बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी डेको खदान (जरलाही पैच) के पोखरिया में 6 सितंबर की सुबह एक युवक का शव तैरता मिला. युवक मधुवन थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ का बताया जा रहा है. वह पिछले दो सितंबर से लापता था. सूचना मिलते ही पोखरिया के पास भीड़ जुट गई. युवक के गांव से भी दर्जनों लोग पहुंचे और शव को पोखरिया से निकालकर अपने साथ लेकर चले गए. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई. चर्चा है कि युवक दो सितंबर की सुबह बंद पड़ी डेको खदान के जरलाही पैच में अवैध रूप से कोयला निकालने आया था. इस दौरान पैर फिसलने से वह पोखरिया के गहरे पानी में डूब गया. इसकी सूचना किसी तरह परिजनों को मिली. उनलोगों ने लगातार दो दिन तक पोखरिया के पानी में उतरकर अपने स्तर से शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. सूचना है कि ग्रामीणों ने आनन-फानन में शव को ले जाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-smugglers-were-carrying-the-stolen-coal-on-the-boat-ran-away-after-seeing-the-police/">धनबाद

: नाव पर चोरी का कोयला लोड कर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस को देख भागे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही