Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुमारधुबी में पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Maithan : मैथन (Maithan) कुमारधुबी क्षेत्र के बंद केएफएस कारखाना के जंगल में 9 फरवरी गुरुवार की सुबह पेड़ से लटकता युवक (22) का शव कुमारधुबी पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान फीटर लाइन निवासी राजेश प्रसाद के रूप में की गई है. वह तीन दिनों से तनाव में था. 8 फरवरी बुधवार शाम पांच बजे से गायब था. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है. आत्महत्या क्यों की, यह जानकारी नहीं मिल पा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है.

  एक दिन पहले से था लापता

मृत युवक के पिता विश्वकर्मा प्रसाद ने बताया कि राजेश उनका एकलौता पुत्र था. शाम पांच बजे घर से निकला. कहा कि दोस्तों से मिलकर आ रहा हूं. परंतु वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद कुमारधुबी ओपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. गुरुवार की सुबह लोगों से जानकारी मिली कि उसका शव पेड़ से लटक रहा है. कहा कि वह कुमारधुबी बाजार स्थित एक दुकान में काम करता था. तीन-चार दिनों से कुछ तनाव में था. रात में ठीक से सो नहीं पाता था. पूछने पर उसने कोई कारण नहीं बताया.

    डिप्रेशन में था युवक

पिता विश्वकर्मा प्रसाद होमगार्ड हैं. लोगों का कहना है कि वह वेतन का लगभग सारा रुपया शराब में उड़ा देता था. घर की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी. घर में बराबर कलह होती थी. पिता की गैर जिम्मेदाराना हरकत के कारण राजेश पर ही परिवार का बोझ आ गया था. पढ़ाई  की उम्र में उसे एक दुकान में नौकरी करनी पड़ी. दस से बारह घंटा दुकान में काम करने के बाद भी वह चैन से दो रोटी नहीं खा पाता था. पिता की शराब की लत छूट नहीं रही थी. शायद वह पिता की करतूत से तंग आ गया था. इधर एक बहन की शादी की चिंता भी सताये जा रही थी. इन सब कारणों से वह डिप्रेशन में था.

 पुलिस पर लोगों ने उतारा गुस्सा

घटनास्थल पर ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव के पहुंचते ही लोगों ने उन्हे घेर लिया. आरोप लगाया कि पुलिस तत्परता दिखाती तो युवक की जान बच सकती थी. लोगों ने कहा कि उसके लापता होने की तुरंत शिकायत की गयी. लेकिन पुलिस ने खोजबीन में दिलचस्पी नहीं दिखाई. युवक के पास मोबाइल था. पुलिस चाहती तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ सकती थी. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-student-injured-after-being-hit-by-a-container-on-national-highway/">धनबाद:

नेशनल हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आकर छात्रा घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही