Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भटिंडा फॉल में मिला युवक का शव, एक दिन पहले बाइक लेकर निकला था घर से

Putki : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-local-in-hurl-will-have-to-answer-to-the-management-in-the-job-issue-mp/">(Dhanbad)

जिले के मुनिडीह ओपी क्षेत्र के भटिंडा फॉल में 8 मई की सुबह एक युवक का शव तैरता मिला. युवक की पहचान केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुस्तौर निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई. वह गणेश नट का छोटा बेटा था. 18 वर्षीय शुभम कुमार आरएसपी कॉलेज का छात्र था. उसने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. परिजनों ने बताया कि शुभम रोज की तरह रविवार की सुबह कुमार मंगलम स्टेडियम टहलने के लिए बाइक से घर से निकला था. लेकिन वापस नहीं लौटा. पिता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे शुभम की बहन ने उसे फ़ोन किया, तो उसने 10 मिनट में घर लौटने की बात कही. दोबारा फोन करने पर बंद मिला. शाम 4 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. भटिंडा फॉल के पास उसकी बाइक खड़ी मिली. अंत में मुनिडीह ओपी में शिकायत दर्ज कराई गई. सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने भटिंडा फॉल में तैरते शव को देख पुलिस को सूचना दी. मुनिडीह ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मौत की खबर मिलते ही शुभम के घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecrku-paid-tribute-to-the-agitators-of-1974-strike/">धनबाद

: ईसीआरकेयू ने 1974 की हड़ताल के आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही