Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पंचेत में तालाब के किनारे मिला युवक का शव

Maithan : मैथन (Maithan)   पंचेत ओपी क्षेत्र के बेलडंगाल गांव निवासी रंजीत राय (40) का शव 29 जनवरी रविवार की सुबह गांव के ही तालाब किनारे से बरामद हुआ. खबर के साथ ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पंचेत पुलिस पहुंची और छानबीन की. मृतक के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है. मृतक की पत्नी तारामुनी राय ने बताया कि 28 जनवरी शनिवार की रात सरस्वती पूजा में आयोजित डांस प्रतियोगिता हो रही थी. पति वहीं गये थे. देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान सुबह तालाब किनारे वह मृत पाये गये. पत्नी ने बताया कि शव के सर पर कुल्हाड़ी जैसे हथियार से वार का निशान पाया गया है. उन्होंने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई है. पंचेत ओपी प्रभारी कुलदीप रौशन ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पहले कुछ बोलना जल्दबाजी होगी. प्रभारी ने कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत पर कारवाई की जाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही