Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रेमिका से मिलने गए युवक का शव 2 दिन बाद तोपचांची झील से बरामद

Topchanchi : अपनी प्रेमिका से मिलने तोपचांची झील गए युवक का शव दो दिन बाद 16 मई की दोपहर झील से बरामद किया गया. युवक की शिनाख्त तोपचांची निवासी शेख मनीर के बेटे शेख इमरान (24) के रूप में हुई है. उसके कपड़े व जूते रविवार को तोपचांची झील किनारे पाए गए थे, जिसकी पहचान इमरान के परिजनों ने की थी. पुलिस जूते व कपड़े जब्त कर थाना ले गई थी. इसके बाद से ग्रामीण झील में उसकी खोज कर रहे थी. शव मिलने की सुचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ झील किनारे जुट गई. इधर, तोपचांची थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया.

दोस्तों ने 12 बजे ले जाकर छोड़ा था झील किनारे

[caption id="attachment_639186" align="aligncenter" width="208"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/shekh-imran-208x300.jpeg"

alt="" width="208" height="300" /> शेख इमरान की फाइल फोटो[/caption] मिली जानकारी के अनुसार, शेख इमरान शनिवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने घर से निकला था. झील किनारे से कपड़े व जूते बरामद होने के बाद पुलिस ने इमरान के दो दोस्तों रूपेश कुमार व पंकज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोस्तों नेबताया कि इमरान ने रात को फोन कर बुलाया था. कहा था कि उसे प्रेमिका से मिलने जाना है. इसके बाद दोनों ने उसे शनिवार की रात करीब 12 बजे झील के पास ले जाकर छोड़ दिया था. पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापारवाही का आरोप

इधर इमरान का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापारवाही का आरोप लगाया है. कहा कि झील किनारे से इमरान का कपड़ा बरामद कर पुलिस थाने में ले जाकर सो गई. अगर समय पर गोताखोर को बुला कर झील में खोजबीन की गई होती, तो पहले ही सब कुछ पता चल जाता. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-198-youths-got-appointment-letter-of-central-establishments-in-employment-fair/">धनबाद

: रोजगार मेले में 198 युवाओं को मिला केंद्रीय प्रतिष्ठानों का नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही