Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप सुलभ शौचालय परिसर स्थित नीम पेड़ पर मंगलवार की सुवबह फंदे के सहारे युवक का झूलता शव मिला. युवक की पहचान स्थानीय निवासी ओम यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई. उधर से गुजर रहे कुछ लोगों पेड़ पर लटकते शव को देखकर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. इसके बाद वहां भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे. झरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-school-van-crashes-after-hitting-tempo-12-children-narrowly-escape/">गिरिडीह

: टेम्पो को टक्कर मारने के बाद स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 12 बच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही