Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Advertisement
Advertisement
Katras :  कतरास इलाके के कोड़ाडीह जंगल में मंगलवार की दोपहर एक पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव के समीप एक बाइक पड़ी थी. शव पूरी तरह सड़ा-गला था और उससे दुर्गंध आ रही थी. खबर पाकर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी . शव की शिनाख्त फुलवार बस्ती निवासी सुमित कुमार रवानी उर्फ लालू के रूप में की गई. सुमित कुमार घर से लगभग एक हफ्ते से लापता था. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे शव व बाइक की पहचान की. परिजनों ने बताया कि सुमित कई पहले भी कई बार घर से लापता हुआ था और कई दिनों बाद वापस लौट आया था.इसी कारण इस बार उसके गयाब होने की सूचना कतरास थाना को नही दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-4-court-news-including-five-years-imprisonment-to-accused-of-raping-a-minor/">धनबाद

:  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पांच वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 4 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही