Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महुदा में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Mahuda : भाटडीह ओपी क्षेत्र की पारजोरिया बस्ती में शनिवार की सुबह जोरिया के समीप पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव झूलता मिला. शव की पहचान बस्ती के सुभाष महतो के पुत्र बाबूराम महतो (18 वर्ष) के रूप में हुई. सूचना पाते ही परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे. माता-पिता का रोरोकर बुरा हाल था. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर जांच-पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. पिता सुभाष महतो ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया. इसके बाद बाबूराम मोबाइल लेकर बाहर निकला. सुबह जब नास्ता के लिए उसे फोन किया गया, तो  मोबाइल बंद था. उसकी आसपास खोज की गई, लेकिन नहीं मिला. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी. पिता ने आशंका जताई कि किसी ने उसके बेटे की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया है. पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले छाताटांड़ के कुछ युवकों ने मेरे घर आकर बाबूराम के साथ गाली-गलौज की थी और जान मारने का धमकी भी दी थी. ओपी प्रभारी बाजुम हेम्ब्रम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-criminals-created-havoc-in-keshalpur-colliery-took-workers-hostage-and-looted-parts-worth-lakhs/">धनबाद

: केशलपुर कोलियरी में अपराधियों का उत्पात, कर्मियों को बंधक बना लाखों के पार्ट्स लूटे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही