Search

 
 
 

धनबाद: भूली में आम बागान के समीप रेल लाइन पर मिला युवक का शव

 

बुआ के घर रह कर मेहनत-मजदूरी से करता था गुजारा

 Bhuli : भूली में आम बागान के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार 25 सितंबर को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया. युवक का शरीर दो हिस्सों में कटा हुआ था. संभवत वह किसी ट्रेन की चपेट में आकर कट गया था. शव की पहचान डी ब्लॉक सेक्टर 4 निवासी स्वर्गीय जोगिंदर भुइयां के पुत्र सूरज कुमार भुइयां (16 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना पाकर वार्ड 15 के पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू पहुंचे तथा परिजनों के सहयोग से एंबुलेंस लाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए. बिल्लू के मुताबिक युवक अत्यंत गरीब परिवार का है तथा अपनी बुआ के साथ डी ब्लॉक में रह रहा था. बुआ भी दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा करती है. युवक कभी मजदूरी कभी कुछ अन्य काम करता था. इधर कुछ दिन से वह साइकिल पर चप्पल बेचकर जीवन यापन कर रहा था. परिजनों के मुताबिक सोमवार को अहले सुबह वह ग्राहक से तगादा के लिए निकला था. तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। शाम को स्थानीय श्मशान घाट में उसे दफनाया गया.

 सीमा विवाद में 7 घंटे तक पड़ा रहा शव

रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 275 / 20 के  समीप शव की सूचना पाकर धनबाद जीआरपी, आरपीएफ, भूली ओपी तथा गोंदूडीह ओ पी की पुलिस पहुंची लेकिन सभी सीमा विवाद को लेकर एक दूसरे पर फेंका फेकी कर धीरे-धीरे वापस चले गए. सुबह 6 बजे से दोपहर 1बजे तक शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा. अंत में जीआरपी पुलिस पहुंची तो शव को उठाकर ले जाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही