Search

 
 
 

धनबाद: कालूबथान ओपी से फरार आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव

 
Dhanbad: जिले के निरसा के कालूबथान ओपी से शौच के दौरान फरार आरोपी प्रकाश गोराई का शव नग्न अवस्था में पेड़ से लटका हुआ पाया गया. शव मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई ने थाना प्रभारी पर हत्या करने का आरोप लगाया है. साथ ही पुलिस को अविलंब सस्पेंड करने की लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी प्रकाश गोराई का शव शुक्रवार को धनबाद के कालूबथान उच्च विद्यालय के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला है. प्रकाश गोराई के हाथों में पुलिस की हथकड़ी लगी हुई है. और पूरा शरीर नग्न अवस्था में था.घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ विजय कुशवाहा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गये हैं.

थाना प्रभारी पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई ने कालूबथान थाना प्रभारी पर साजिश रचकर आरोपी की हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह से वह फंदे से लटका हुआ था. यह तरीका फांसी लगाने का नहीं है. उन्होंने थाना प्रभारी पर 302 की प्राथमिकी दर्ज करने और थाना की पूरी पुलिस को अविलंब सस्पेंड करने की मांग प्रशासन से की है.

शौचालय से फरार हो गया था आरोपी

गौरतलब है कि तीन दिन पहले कालूबथान ओपी क्षेत्र से पिंडराहाट में हुए मोबाइल चोरी के मामले में पूछताछ के लिए निरसा और कालूबथान पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमें गुरुवार की दोपहर एक मुख्य आरोपी प्रकाश गोराई को हवलदार शौच के लिए ले गया था. लेकिन शौचालय से ही वह फरार हो गया था. इस मामले में थाना प्रभारी से गुरुवार को पूछे जाने पर सिर्फ इतना कहा गया था कि मामले की जांच चल रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही