Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास के बरोरा में पेड़ से लटका मिला वृद्ध महिला का शव

Advertisement
Advertisement
कैंसर से पीड़ित थी महिला, पुलिस कर रही जांच
Katras : बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह कॉलोनी निवासी गंगिया नोनीयाइन (65 वर्ष) का शव संदेहास्पद अवस्था में घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दरीदा पंचायत अंतर्गत कालीपुर मैदान के समीप एक पारस के पेड़ से लटका हुआ पाया गया. उक्त महिला अपने पुत्र बीसीसीएल कर्मी सुरेश चौहान के साथ मुराईडीह स्थित क़्वार्टर में रहती थी. जानकारी के मुताबिक महिला काफी लंबे समय से बीमार रह रही थी. महिला के पांच पुत्र हैं. वह अपने तीसरे पुत्र के साथ यहां रहती थी. पुत्र सुरेश चौहान के अनुसार उसकी मां कैंसर से पीड़ित थीं. वह गुरुवार की सुबह घर से बिना कुछ कहे निकल गई. घटना की सूचना पाकर बरोरा थाना प्रभारी नंदू पाल सदल बल मौके पर पहुंचे और ज़रूरी छानबीन की. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mohammadi-procession-with-tricolor-in-sindri/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी में तिरंगे के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही