Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के हीरापुर तेलीपाडा रोड में एक आवास के बाहर 60 वर्षिंय महिला का शव पड़ा मिला. घटना 23 मार्च शाम करीब 4 बजे की है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वार्ड 25 के पूर्व पार्षद प्रियरंजन को दी. लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया. घटना के करीब 20 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस के आने के बाद पूर्व पार्षद प्रियरंजन भी सक्रिय हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत महिला पिछले करीब 20 साल से मोहल्ले में रह रही थी. वह दूसरों के घरों में काम कर अपने खाना-दाना का जुगाड़ कर लेती थी और जहां-तहां सोकर रात गुजार लेती थी. गुरुवार की शाम वह मोहल्ले के बहामुनी के घर के पास आई और सो गई, काफी देर तक शरीर में कोई हरकत होती नहीं देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. लेकिन पुलिस दूसरे दिन पहुंची. पूर्व पार्षद प्रियरंजन ने बताया कि महिला को एक बेटा था, जिसकी मृत्यु काफी पहले हो गई थी. महिला को तीन बेटियां हैं, जो चंदनकियारी में रहती हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hyderabad-team-reached-to-investigate-glider-accident/">धनबाद
: ग्लाइडर दुर्घटना की जांच के लिए पहुंची हैदराबाद की टीम [wpse_comments_template]
: ग्लाइडर दुर्घटना की जांच के लिए पहुंची हैदराबाद की टीम [wpse_comments_template]
Leave a Comment