Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, परिजनों ने की अंत्येष्टि

 

मनोहरटांड एफसीआइएल आवास निवासी चांदनी का बिगड़ गया था मानसिक संतुलन

Sindri: एफसीआइएल हर्ल मुख्य द्वार और पीडीआइएल सिंदरी के मुख्य द्वार के बीच बीस सूत्री जंगल में लगभग 80 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस ने सोमवार 21 अगस्त को बरामद किया था दूसरे दिन मंगलवार को महिला की पहचान मनोहरटांड एफसीआइएल आवास निवासी चांदनी गोप के रूप में हुई. प्रशासन की मदद से परिजनों ने महिला की अंत्येष्टि कर दी. मृत महिला के दामाद दैनिक मजदूर सुनील भद्र ने बताया कि उनकी सास मानसिक संतुलन खो बैठी थी. घर से बार बार कहीं चली जाती थी. नाती अभय भद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार 21 अगस्त की सुबह वह जब बाजार गया था तो उसकी नानी चांदनी गोप घर से कहीं चली गई थी. खोजबीन की, परंतु पुलिस को सूचना नहीं दी थी. सुबह सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर सिंदरी पुलिस से जानकारी ली गई. मृतका के पोते रोहित गोप ने अंत्येष्टि की. बताते चलें कि स्थानीय युवकों ने खेलने के दौरान महिला का शव देखकर सिंदरी पुलिस को सूचना दी. सूचना के आधार पर सिंदरी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जानकारी जुटानी चाही. परंतु जानकारी प्राप्त नहीं होने पर स्थानीय पुलिस ने युवकों की मदद से शव को मिट्टी में दफना दिया था. सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है. परिजनों ने शव को दफनाए गए स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में अपने रीति-रिवाज के अनुसार अंत्येष्टि की. उन्होंने बताया कि दामाद सुनील भद्र ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है और समाज के कार्यों की सराहना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही