Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला बीसीसीएल कर्मी का शव

 
Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास इलाके में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला. युवक औंधे मुंह पड़ा मिला. युवक की पहचान शंकर भुईयां के रूप में हुई है. वह मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला था और अपनी ससुराल गजलीटांड में रहकर बीसीसीएल कतरास एरिया में ड्यूटी करता था.  स्थानीय लोगों की सूचना पर कथरास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसर स्थानीय कुछ लोग सुबह में शौच के लिए जंगल की ओर जा रहे थे. तभी उन्होंने सड़के किनारे झाड़ियों में पड़े शव को देखा. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई ओर मामले की जानकारी किसी ने कतरास थाने को दे दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. वैसे, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-is-uncomfortable-in-nda-congress/">नीतीश

कुमार एनडीए में असहज हैंः कांग्रेस
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही