Search

 
 
 

धनबाद: पाथरडीह बस स्टैंड के समीप मिला दिहाड़ी मजदूर का शव

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पाथरडीह के चासनाला साउथ कॉलोनी, इंदिरा चौक के समीप बुधवार को एक व्यक्ति काशव मिला, जिसकी शिनाख्त पांडे बस्ती निवासी अमृत मुंडा के रूप में हुई है. वह 4 दिन पूर्व ही कोलकाता से आया था और   पत्नी की कब्र पर मकबरा बनवा रहा था. कोलकाता में वह दिहाड़ी मजदूर का काम करता था.  यहां आने के बाद उसने अपनी बहू से कहा कि उसे पत्नी की कब्र पर मकबरा  बनवाना है, लेकिन बहू ने बाद में बनवाने की बात कही. हालांकि अमृत की जिद के आगे उसे झुकना पड़ा. बहू ने उसे ₹2500 दिए. इसके बाद वह अपनी पत्नी की कब्र के पास मकबरा बनवाने लगा. यह काम 2 दिनों से चल रहा था. इस काम में उसका बेटा कैलाश मुंडा और एक पड़ोसी भी साथ दे रहा था.  स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार 27 जुलाई की सुबह उसे ठीक- ठाक देखा गया. वह मोती नगर की ओर से आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्यास लगी तो उसने पानी पीया और सड़क के किनारे बैठ गया. परंतु कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि अमृत शराब बहुत अधिक पीता था. पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार के अनुसार शव की पहचान पाथरडीह  पांडे बस्ती निवासी अमृत मुंडा के रूप में हुई है. परिजनों ने शव की शिनाख्त की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/the-demand-to-make-dhanbad-district-congress-president-arose-from-among-the-businessmen/">धनबाद

जिला कांग्रेस अध्यक्ष व्यवसायियों के बीच से बनाने की मांग उठी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही