Search

 
 
 

धनबाद : अजंता पाड़ा में बंद आवास में मिला पूर्व एलआईसी कर्मी का शव

 

शुभेंदु को थी शराब की लत, मकान में अकेले रहता था

Dhanbad : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के अजंता पाड़ा में सोमवार को पूर्व एलआईसी कर्मी शुभेंदु भारद्वाज का शव उसके मकान के बंद कमरे में पड़ा मिला. क्षत-विक्षत शव नग्न अवस्था में किचन में पड़ा था. शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत तीन-चार दिन पहले हुई होगी. एलआईसी कर्मी की पत्नी प्राइवेट टीचर है. दोनों को एक बेटी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुभेंदु भारद्वाज को शराब के नशे की लत थी, इस कारण पुलिस गिरकर मौत होने का या फिर आत्महत्या करने के संदेह के आधार पर अनुसंधान कर रही है.

  दुर्गंध फैलने के बाद मुहल्ले वालों ने दी पुलिस को सूचना

अजंता पाड़ा के लोगों को रविवार की शाम से ही उक्त मकान से दुर्गंध निकलने का आभास हो रहा था. सोमवार को काफी तेज दुर्गंध फैल गई. तब एक पड़ोसी ने मामले की खबर पुलिस को दी. पुलिस जब पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर पुलिस ने कमरों की तलाशी ली. एलआईसी कर्मी का शव नग्न अवस्था में किचन में पड़ा था. शव से दुर्गंध इतनी आ रही थी कि पुलिस वालों को भी उलटियां होने लगीं. शुभेंदु भारद्वाज की पत्नी स्कूल में टीचर है. पुलिस ने फोन कर उसे घटना की सूचना दी. वह जमेशदुपुर में थी. सूचना पाकर वह धनबाद लौटी. पत्नी और शुभेंदू के बीच पिछले कई सालों से अच्छे रिश्ते नहीं थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि शुभेंदु काफी शराब पीता था, इस कारण पत्नी और बेटी कई सालों से उससे अलग एक फ्लैट में रह रही थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-in-the-house-of-jogta-colony-thieves-ran-away-with-goods-worth-lakhs-including-cash/">धनबाद

: जोगता कॉलोनी के आवास में चोरी, नकद सहित लाखों के सामान ले भागे चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही